भोपाल जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने खुदकुशी की

भोपाल, 31 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी के केंद्रीय कारागार में सोमवार की सुबह दुष्कर्म के एक आरोपी ने पहुंचते ही बिजली का नंगा तार पकड़कर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पिपलानी थाना क्षेत्र निवासी सुरेश पर एक किशोरी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप था। सुरेश को पिपलानी थाने की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था और सोमवार की सुबह उसे केंदीय जेल लाया गया, जहां उसने खुद को खत्म कर लिया।

केंद्रीय जेल के उपाधीक्षक एल.के. एस. भदौरिया ने आईएएनएस को बताया है कि सुरेश ने जेल परिसर में पहुंचते ही वाटर कूलर के बिजली तार को जानबूझकर पकड़ लिया। करंट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

भोपाल के गांधी नगर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493