भोपाल जेल में प्रहरी की हत्या कर सिमी के 8 आतंकी फरार

भोपाल, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की केंद्रीय जेल से सिमी के आठ आतंकी एक प्रहरी की हत्या करके और एक को बंधक बनाने के बाद दीपावली की देर रात को फरार हो गए।

भोपाल, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की केंद्रीय जेल से सिमी के आठ आतंकी एक प्रहरी की हत्या करके और एक को बंधक बनाने के बाद दीपावली की देर रात को फरार हो गए।

पुलिस ने भोपाल की सभी सीमाओं को सील कर आतंकियों की तलाश तेज कर दी है।

राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने आईएएनएस को बताया कि केंद्रीय जेल भोपाल से रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात को सिमी के आठ आतंकियों ने एक प्रहरी की हत्या कर दी और एक अन्य को बंधक बनाने के बाद फरार हो गए। यह वारदात रात 12 से दो बजे के बीच होने की आशंका हैं ।

उन्होंने आगे बताया कि भापोल से जुड़ी सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है, इसके अलावा सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान माना कि यह बड़ी चूक है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पिछले दिनों ही जेल की सुरक्षा के निर्देश दिए थे, उसके बाद यह घटना होना चिंताजनक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493