भोपाल : डंपर ने स्कूली वैन को टक्कर मारी, बच्ची की मौत

भोपाल 11 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी स्कूली वैन को अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूली वैन में सवार एक मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि पांच बच्चे घायल हो गए।

बैरसिया थाने के प्रभारी एस.एन. पांडे ने आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार सुबह सक्सेस स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग पर डंपर ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में वैन में सवार एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पांच बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पांडे के अनुसार, पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493