भोपाल में अमित शाह के स्वागत की तैयारियां जोरों पर

भोपाल, 3 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार (चार मई) को भोपाल आ रहे हैं। वे यहां पार्टी की प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करेंगे। अमित शाह के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं और राजधानी की हर सड़क और चौराहों को भाजपा के रंग में रंगा जा रहा है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह कर्नाटक चुनाव की अत्यधिक व्यस्तता को देखते हुए बैंगलोर से सीधे भोपाल आएंगे और दो घंटे भोपाल में रहेंगे। इसके बाद यहां से बेंगलुरू रवाना होंगे।

शाह अपने तय कार्यक्रम के तहत भेल दशहरा मैदान पर आयोजित पार्टी की प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करेंगे। इस आयोजन की सफलता को लेकर तैयारियां जारी हैं। स्टेट हैंगर (राज्य सरकार का हवाई अड्डा) पर पहुंचकर कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों की पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493