भोपाल में एएसआई को अज्ञात कार ने आधा किमी घसीटा, हालत गंभीर

भोपाल, 17 जून (आईएएनएस)। राजधानी के निशातपुरा इलाके में सुरक्षा के लिए तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) अमृत लाल भिलाला ने शनिवार रात को एक कार को रोकने की कोशिश की तो कार चालक ने पहले उन्हें टक्कर मारी और फिर आधा किलोमीटर तक घसीटता ले गया। भिलाला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को भिलाला अन्य पुलिस जवानों के साथ बेस्ट प्राइज के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक कार आई, उसे उन्होंने रोका तो कार चालक ने पहले उन्हें टक्कर मारी, वे जमीन पर गिरे तो उसने उन्हें रौंदने की कोशिश की। भिलाला ने कार का हिस्सा पकड़ लिया तो वाहन चालक उन्हें लगभग आधा किलोमीटर तक घसीटता ले गया।

पुलिस के मुताबिक, वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। भिलाला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को चिकित्सकों ने बताया कि उनकी कई हड्डियां टूटी हैं और कई हिस्सों का मांस भी गायब है। हालत गंभीर है और उपचार जारी है।

भिलाला के साथ मौके पर तैनात कांस्टेबल द्वारिका प्रसाद ने बताया कि कार ने भिलाला को टक्कर मारी। उन्होंने शोर मचाया और मोटर साइकिल से पीछा किया, तब वाहन चालक भाग निकला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493