भोपाल, 20 जनवरी (आईएएनएस)। नोटबंदी के बाद बैंकों के कुप्रबंधन से आमजन को हो रही परेशानी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की स्वायत्तता खत्म कर दिए जाने को लेकर कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई 24 जनवरी को यहां राज्यस्तरीय जन-वेदना सम्मेलन आयोजित करने जा रही है।
कांग्रेस की प्रदेश इकाई द्वारा शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आमजन को नोटबंदी से हो रही परेशानियों को लेकर पूरे देश में जन-वेदना सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 24 जनवरी को भोपाल में राज्यस्तरीय जन-वेदना सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
कांग्रेस के मुताबिक, इस सम्मेलन के लिए पार्टी के विभिन्न प्रतिनिधियों के अलावा निर्वाचित प्रतिनिधि व चुनाव के उम्मीदवार हिस्सा लेंगे।
dharmpath.com dharmpath