भोपाल में खेल अलंकरण समारोह मंगलवार को

भोपाल 4 दिसंबर, (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में मंगलवार को राज्यस्तरीय खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर की उपस्थिति में खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार, रियो पैरा ओलम्पिक के चार खिलाड़ी देवेन्द्र झाझरिया (भाला फेंक), मरियप्पन थंगावेलू (ऊंची कूद), दीपा मलिक (गोला फेंक) तथा वरुण सिंह भाटी (ऊंची कूद) को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। रियो पैरा ओलम्पिक के स्वर्ण पदक विजेताओं को 50-50 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 40 लाख रुपये तथा कांस्य पदक विजेता को 25 लाख रुपये के चेक प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहेंगी।

बयान के अनुसार, समारोह में रियो ओलम्पिक की कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक को कांस्य पदक प्राप्त करने पर राज्य सरकार द्वारा 25 लाख रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, रियो ओलम्पिक-2016 में भारतीय महिला हाकी दल में मध्यप्रदेश राज्य महिला हाकी अकादमी की अनुराधा देवी, पी़ सुशीला चानू, रेणुका यादव तथा एल़ फैली को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त प्रदेश के 28 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें विक्रम अवार्ड के लिए 10 खिलाड़ी, 14 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार, दो प्रशिक्षकों को विश्वामित्र पुरस्कार, एक मलखंभ खिलाड़ी को स्व़ प्रभाष जोशी पुरस्कार तथा एक खिलाड़ी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493