उप्र : मृत मवेशी को कुचलने से बचाने में कार पलटी, 3 की मौत

इस घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, सिधौली कोतवाली थानाक्षेत्र के भांडिया गांव के जायसवाल परिवार के बेटे की बारात रविवार रात को लखनऊ की ओर जा रही थी। इस बारात में शामिल होने रजी (26), जकी (24), आसिफ (26), अफरोज (27), इमरान (25) और सुहैल (27) डिजायर कार से जा रहे थे। कार रजी चल रहा था।

बताते हैं कि लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मनवा गांव के पास सड़क पर किसी मरे हुए मवेशी की लाश को देखकर उसको कुचलने से बचाने के चक्कर में अचानक कार एक तरफ मोड़ दी, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और पलटते हुए सड़क के किनारे खाई में जा गिरी, फिर पेड़ से टकरा कर बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गई। इस हादसे में सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए और कार में फंस गए।

स्थानीय लोगों और पीछे से आ रहे वाहनों की मदद से सभी लोगों को कार से निकाला गया और एंबुलेंस से सिधौली स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकत्सकों ने सुहैल को मृत घोषित कर दिया। वहीं रजी, आसिफ व अफरोज को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया और इमरान व जकी को घटनास्थल से ही लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

ट्रामा सेंटर में रजी और जकी की भी मौत हो गई। जकी और रजी आपस में सगे भाई हैं।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493