भोपाल में गायत्री परिवार ने निकाली नशा निवारण रैली (फोटो सहित)

भोपाल, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ की तरफ से नशामुक्ति के लिए चलाए जा रहे जन-जागरण अभियान के तहत यहां रविवार को यहां यज्ञ का आयोजन किया गया और साथ ही नशा निवारण हेतु रैली निकाली गई।

गायत्री परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मिनाल कॉलोनी के 51 घरों में पूरे विधि विधान से यज्ञ का आयोजन किया गया। युवा प्रकोष्ठ द्वारा ‘नशा भारत छोड़ो अभियान’ के तहत शहरों की आवासीय बस्तियों और गांव-गांव में जागृति अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत यहां यज्ञ और रैली का आयोजन किया गया।

गायत्री परिवार से संबद्घ अंजना परिहार, उमा जायसवाल, डॉ. दयानंद समेले, गंगा प्रसाद झारिया, डॉ. निधि पटेल और विजय गुप्ता के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493