भोपाल- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जेपी अस्पताल में बुधवार दोपहर अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर करीब 12:15 बजे ओपीडी ब्लॉक की पहली मंजिल पर बने एक स्टोर रूम में आग भड़की जहां सिरिंज, सैंपल कलेक्शन उपकरण और अन्य सर्जिकल सामग्री रखी हुई थी। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
dharmpath.com dharmpath