भोपाल – शहर के एयरपोर्ट रोड पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां वे आईसीयू में भर्ती हैं। पुलिस को जैसे ही दुर्घटना की जानकारी मिली, वह तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीड को इस हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath