भोपाल में नाव हादसे की जांच के आदेश (लीड-1)

भोपाल, 20 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी में रविवार रात तालाब में नाव पर पार्टी कर रहे युवाओं की नाव अचानक पलट गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, नाव में 10 युवक सवार थे, जिनमें से पांच तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रहे।

इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।

ज्ञात हो कि कमलापति घाट के करीब छोटे तालाब में 10 युवक रात में नाव लेकर चले गए। इनमें से एक युवक नाव चला रहा था। सभी पार्टी कर रहे थे, तभी उनकी नाव पलट गई। नाव में सवार पांच युवक तैर कर किनारे आ गए, जबकि पांच युवकों की डूबने से मौत हो गई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की छोटे तालाब में हुई नाव दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने घटना पर गहन दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गाइड लाइन बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री चौहान ने आगे कहा कि भोपाल की छोटे तालाब में हुई नाव दुर्घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। नाव दुर्घटना की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

भोपाल (उत्तर) के पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, कि रविवार की देर रात तक चले राहत और बचाव कार्य के बाद पांचों युवकों के शव निकाल लिए गए हैं। ये युवक नाव में कैसे पहुंचे, हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह तालाब मछली पालन के लिए है, यहां नौका विहार की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद इन युवकों को नाव कैसे मिली, यह जांच का विषय है।

सक्सेना ने बताया कि पांचों मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें से तीन पुराने भोपाल और दो नए भोपाल क्षेत्र के हैं। श्यामला हिल्स पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर अंधेरा होने के कारण युवकों की जान नहीं बचाई जा सकी, पानी में डूब रहे युवकों ने आवाज लगाई थी, लेकिन अंधेरे में समझ नहीं आया कि आवाज तालाब के किस स्थान से आ रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493