भोपाल में पांचवीं की छात्रा ने आत्महत्या की, 11 पर मामला दर्ज

भोपाल, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर कक्षा पांचवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है। यहां के चालीस क्वाटर क्षेत्र में रहने वाली पांचवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान (14) ने शनिवार को घर में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पिपलानी थाना प्रभारी ब्रजेश भार्गव ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने जांच के बाद 11 लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इन लोगों द्वारा छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का संदेह है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493