भोपाल में भाजयुमो नेता ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

भोपाल, 4 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रेम प्रसंग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी अतुल लोखंडे (30) ने मंगलवार की रात को प्रेमिका के घर पर खुद को गोली मार ली। अतुल की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अतुल का शिवाजी नगर में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था मगर युवती के पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। मंगलवार की रात को अतुल प्रेमिका के घर पर था और उसकी प्रेमिका के पिता से वाद-विवाद हुआ। इसी बीच अतुल ने अपने पास से रिवाल्वर निकालकर अपनी कनपटी पर गोली मार ली।

हबीबगंज थाने की पुलिस के अनुसार, आरोपी का शिवाजी नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है। अतुल ने खुद को गोली मारने से पहले फेसबुक पर एक पोस्ट भी की। इसमें उसने अपने प्रेम प्रसंग का खुलासा किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493