भोपाल, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी में शुक्रवार 17 अप्रैल से तीन दिवसीय : ‘मूल्य आधारित जीवन’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय परिसंवाद शुरु हो रहा है। यह परिसंवाद 19 अप्रैल तक चलेगा।
संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस परिसंवाद का आयोजन मध्यप्रदेश विधानसभा में किया गया है। सत्र का शुभारंभ ईशा फाउंडेशन कोयम्बटूर के अध्यक्ष सद्गुरु जग्गी वासुदेव महाराज करेंगे। अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। यह परिसंवाद 19 अप्रैल तक चलेगा। इस आयोजन में देश के विभिन्न विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर विचार करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा सिंहस्थ-महाकुंभ से पूर्व वर्ष भर वृहद विर्मशों की श्रंखला आयोजित की जा रही हैं। इसी सिलसिले में 17 अप्रैल से मूल्य आधारित जीवन पर परिसंवाद शुरू हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath