भोपाल में युवक कांग्रेस का रेडक्रॉस अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन

भोपाल, 1 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में युवक कांग्रेस ने ‘भ्रष्टाचार सफाई अभियान’ के तहत सोमवार को रेडक्रॉस अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया। जिला इकाई के उपाध्यक्ष सूरज तिवारी के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रेडक्रॉस में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

युवककांग्रेस का आरोप है कि रेडक्रॉस एक बगैर लाभांश के स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संस्थान न होकर वर्तमान में गरीब मरीजों को लूटने का अड्डा बन गया है। रेडक्रॉस स्वयं एक समाजसेवी संस्था है और राज्यपाल द्वारा अनुदान पर शिवाजी नगर में अस्पताल हेतु भूमि आवंटित की गई थी। इस स्थान के संदर्भ में रेडक्रॉस कोई भी फैसला लेने में स्वतंत्र नहीं है।

युवक कांग्रेस का आरोप है कि रेडक्रॉस ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर सिद्घान्ता अस्पताल को जमीन दे दी, इसके लिए राज्यपाल से भी मंजूरी नहीं ली गई।

युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तिवारी का आरोप है कि रेडक्रॉस में मरीजों को जानबूझकर परेशान किया जाता है, जिससे वे सिद्घान्ता अस्पताल में मोटी रकम चुकाकर अपना इलाज कराने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर आवंटित करने में नियमों को दरकिनार किया गया।

इस प्रदर्शन में शामिल रोहित राजौरिया, वीरेन्द्र मिश्रा, गोपिल धीरज सिंह, रवि तिवारी, पंकज शर्मा, आनंद ठाकुर, सुरेन्द्र पटेल, सनी पाण्डे ने रेडक्रॉस अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों पर मामला दर्ज करने की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493