भोपाल में रविवार को होगा ‘राष्ट्रीय जल सम्मेलन’

भोपाल, 23 फरवरी (आईएएनएस)। देश में गहराते जल संकट पर विचार-विमर्श कर समाधान का रास्ता खोजने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को ‘राष्ट्रीय जल सम्मेलन’ होने जा रहा है, जिसमें जल पुरुष राजेंद्र सिंह और अन्य विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

जल-जन जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. संजय सिंह ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि इन दिनों हमारा देश जल संकट से जूझ रहा है। ग्रीष्म ऋतु आने से पूर्व ही देश के कई राज्य पानी की कमी का सामना कर रहे हैं जिससे आने वाले समय में सूखे का महासंकट साफ दिख रहा है।

उन्होंने कहा, “इसी समस्या को लेकर सरकार के साथ मिलकर चर्चा हो और भविष्य में कैसे इस समस्या का समाधान निकाला जाए, उसकी रणनीति तैयार करने के लिए रविवार को मानस भवन में जल सम्मेलन हो रहा है।”

डॉ. सिंह के अनुसार, इस सम्मेलन में जलपुरुष राजेंद्र सिंह के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और कार्यकर्ता व विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493