भोपाल में लगे होर्डिग में राम के रूप में राहुल (फोटो सहित)

भोपाल, 8 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर यहां लगाए गए स्वागत पोस्टर-होर्डिग में कई ऐसे हैं, जो लोगों का ध्यान खींचने वाले हैं। एक होर्डिग में राहुल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रामायण के पात्रों के रूप में दिखाया गया है।

जम्बूरी मैदान की ओर जाने वाले मार्ग पर युवक कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की ओर से लगाया गया एक होर्डिग खासा चर्चा में है। इस होर्डिग में कथित तौर पर गांधी को धनुष-बाण लिए राम और प्रधानमंत्री मोदी को रावण के तौर पर दिखाया गया है।

होर्डिग पर एनएसयूआई के नेता अभिमन्यु तिवारी की भी तस्वीर है। तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, “यह पोस्टर रावण राज को खत्म कर राम राज्य लाने को प्रदर्शित करने के लिए लगाया गया है। वर्तमान में जो केंद्र सरकार है, उसकी नीतियां रावण राज जैसे ही तो हैं।”

राहुल गांधी के प्रवास को लेकर शहर में हर तरफ होर्डिग, बैनर लगाए गए हैं। इनमें किसी होर्डिग में राहुल को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है, तो कहीं उन्हें रामभक्त बताया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493