भोपाल में वन समितियों की पचायत होगी : शिवराज

भोपाल, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में विभिन्न वर्गो की समस्याएं जानकर उनके लिए योजनाएं बनाने के मकसद से पंचायतें आयोजित की जाती हैं। इसी क्रम में अब वन समितियों की पंचायत मुख्यमंत्री निवास में होगी।

राजधानी के जम्बूरी मैदान में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहक तथा वन समितियों के समारोह में वन समितियों के सदस्यों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वन समितियों के सदस्यों की पंचायत में वन समितियों के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा और उनसे सुझाव लिए जाएंगे। उनसे प्राप्त सुझावों के अनुसार, वन समितियों से जुड़े लोगों के कल्याण की नीति बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि वनों की सुरक्षा एवं प्रबंधन में वन समितियों की अहम भूमिका है। उन्होंने समितियों कार्यो की सराहना की। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए वन समितियों एवं लघु वनोपज समितियों के सदस्यों ने अपनी बात रखी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने वन विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वनों की सुरक्षा एवं प्रबंधन के लिए किए गए उपायों की जानकारी प्राप्त की।

प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश में सघन वन क्षेत्र आवरण, संयुक्त वन प्रबंधन, वन्य प्राणी प्रबंधन, जन-सहयोग से वन क्षेत्र में वृद्धि आदि की जानकारी प्रदर्शित की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493