भोपाल में विद्यार्थी पंचायत गुरुवार को

भोपाल, 11 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार को विवेकानंद जयंती पर विद्यार्थी पंचायत का आयोजन किया है। यह विद्यार्थी पंचायत मुख्यमंत्री आवास पर होगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री निवास पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गुरुवार को प्रात: 11 बजे विद्यार्थी पंचायत होगी। पंचायत में प्रदेशभर के छात्र-छात्राए, शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव जानेंगे। प्रदेश के प्रत्येक जिले से 25 स्कूली और 25 उच्च शिक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे।

इस पंचायत में उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493