भोपाल, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र में होली खेल रही 10 वर्षीय बालिका का अज्ञात युवक ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका की तलाश तेज कर दी है।
अवधपुरी थाने से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को खजूरी क्षेत्र में जसवंत जाटव की 10 वर्षीय बेटी सरिता घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ होली खेल रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति साइकिल से आया और उस बालिका को कुछ प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया।
पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात को थाने में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी और बालिका की तलाश में सक्रिय है, मगर अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
dharmpath.com dharmpath