भोपाल-मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने रविवार को राजधानी भोपाल सहित 45 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला। शिवपुरी में सबसे अधिक करीब ढाई इंच, छिंदवाड़ा में लगभग डेढ़ इंच और भोपाल में सवा इंच बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश और आंधी के कारण प्रदेश के 100 से ज्यादा इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। जबकि, शिवनगर सहित कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई थी।
dharmpath.com dharmpath