भोपाल से लौट रहे युवक का शव रेल ट्रैक के किनारे मिला

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने से हुई है। युवक की शिनाख्त निवासी खजराह बुजुर्ग बबीना के तौर पर की गई है।

पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई, जिसमें युवक का नाम सुरेश कुमार, निवासी खजराह बुर्जुग बबीना बताया गया है। सुरेश मंगलवार को किसी काम से भोपाल गया था और वापस झांसी आ रहा था।

सुरेश की जेब से सुपरफास्ट का टिकट भी मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने से हुई होगी, लेकिन वह किस ट्रेन से गिरा है, यह साफ नहीं हो सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493