भोपाल AIIMS के सामने निर्माणाधीन इमारत का छज्जा गिरा,8 लोग घायल

भोपाल-राजधानी भोपाल के साकेत नगर इलाके में स्थित एम्स अस्पताल के ठीक सामने शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। वहां एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस घटना में वहां मौजूद करीब आठ लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया है। जहां उन पांच लोगों का इलाज जारी है जबकि तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा सडाना मेडिकल स्टोर की उस इमारत में हुआ। जहां नीचे मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा था और ऊपर की मंजिलों का निर्माण कार्य चल रहा था। घटना के समय एम्स में इलाज के लिए आए मरीज और उनके परिजन दवाई लेने मेडिकल स्टोर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक छज्जे का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। छज्जा काफी बाहर की ओर निकला हुआ था और उसके गिरने से नीचे बना शेड भी ढह गया। जिसकी वजह से वहां खड़े लोग सीधे इसकी चपेट में आ गए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481