भ्रष्टाचार के आरोपों पर सरकार से रपट मांगें राज्यपाल : पीएमके

चेन्नई, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। पीएमके (पाट्टाली मक्कल कॉची) के नेता अंबुमणि रामदास ने शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के समक्ष एक याचिका प्रस्तुत की और अनुरोध किया कि वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी से अन्नाद्रमुक सरकार के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर रपट मांगें।

व्यवसायी जे. शेखर रेड्डी द्वारा राज्य के कुछ मंत्रियों को कथित रूप से किए गए भुगतान के आरोप की खबरें सामने आने के बाद रामदास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने यह याचिका प्रस्तुत की है।

याचिका में पीएमके ने सरकार के खिलाफ विभिन्न आरोपों की सूची बनाई है और आरोपों के संबंध में पुरोहित को जनता के हित में मुख्यमंत्री से एक रपट की मांग करने के लिए कहा है।

याचिका में कहा गया है, “हम यह आशा करते हैं कि आप अपनी संवैधानिक भूमिका का निर्वहन करेंगे। यदि आप मुख्यमंत्री की रपट को असंतोषजनक पाते हैं, तो मामले की जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक तथ्यान्वेषी समिति का गठन करें, जो सच्चाई का पता लगाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493