भ्रष्टाचार के खिलाफ जेएनयू के शिक्षकों ने जुलूस निकाला

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने पिछले महीने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा घोषित अनिवार्य सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत परिसर में शुक्रवार को जुलूस निकाला।

एजेंसी ने घोषणा की थी कि 30 अक्टूबर से चार नवंबर के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। ‘मेरा लक्ष्य-भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ सप्ताह का विषय तय किया गया था।

जेएनयू के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने आईएएनएस को बताया, “कई शिक्षकों और कर्मचारियों ने आज (शुक्रवार को) को एक जुलूस निकाला। इससे पहले हमने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और छात्रों के बीच ‘हम भारत को भ्रष्टाचार मुक्त कैसे कर सकते हैं’ विषय पर एक बहस और चर्चा आयोजित की।

उन्होंने कहा, “कर्मचारियों ने भी सरकार द्वारा प्रदान की गई शपथ को पढ़ते हुए ईमानदारी की प्रतिज्ञा ली।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493