भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी : सुशील मोदी

पटना, 31 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को यहां कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई उनकी शीर्ष प्राथमिकता है।

बिहार में नई सरकार गठन के बाद सोमवार को उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कार्यालय पहुंच पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैंने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। अब मैं पहले समीक्षा करूंगा, फिर अपनी प्राथमिकताएं तय करूंगा। हां, इतना जरूर है कि विकास और भ्रष्टाचार से लड़ाई मेरी पहली प्राथमिकता है।”

वन एवं पर्यावरण और वित्त मंत्रालय भी उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के पास है और उन्होंने तमाम फाइलों को अपने पास मंगवाया है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार का गठन ही भ्रष्टाचार के खिलाफ हुआ है। भ्रष्टाचार, काला धन हमारी पहली प्राथमिकता है। बदले की भावना से काम नहीं होगा, परंतु सबूत आने पर किसी को छोड़ा भी नहीं जाएगा।

पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव की कथित मिट्टी घोटाले में संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “वन विभाग से जुड़ा मिट्टी घोटाला का जो मामला है, उसे देखेंगे। फाइलें मंगवाई गई हैं।”

उल्लेखनीय है कि मोदी ने विपक्ष में रहने के दौरान पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में मिट्टी घोटाले का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में जांच के बाद इस मामले को सरकार ने क्लिीनचिट दे दी थी।

मोदी ने कहा कि विभागवार समीक्षा कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी और उस पर काम किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493