भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी के सामने पेश हुए जाम्बिया के फुटबाल अध्यक्ष

लुसाका , 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। जाम्बिया फुटबाल में तथाकथित भ्रष्टाचार के मामले में जाम्बिया फुटबाल संघ (एफएजेड) के अध्यक्ष कालुशा वालया शुक्रवार को भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी के सामने पेश हुए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कालुशा से भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी (एसीसी) ने भ्रष्टाचार के मामलें में पूछताछ की।”

एसीसी के अधिकारियों ने हालांकि पूछताछ से संबंधित किसी भी बात का खुलासा नहीं किया।

एसीसी के कॉरपोरेट अधिकारी ने कहा, “एसीसी एफएजेड में हुए भ्रष्टाचार के मामले में अपनी जांच जारी रखेगा। इससे ज्यादा हम कुछ और नहीं कहना चाहते।”

कालुशा से पूर्व फीफा उपाध्यक्ष बिन हमाम से पैसों के लेनदेन के मामलें में भी जांच जारी है।

2014 में कालुशा का नाम उन 30 अफ्रीकन फुटबाल अधिकारियों के साथ आया था जिन्होंने हमाम से फीफा विश्व कप 2022 कतर में कराने के लिए रिश्वत ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493