बिहार : नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं को कथित तौर पर केंद्र सरकार द्वारा फंसाए जाने के खिलाफ पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर शनिवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया और धरना दिया।

इस क्रम में पार्टी के विधायक और विधानपार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित धरना कार्यक्रम में शामिल हुए।

राजधानी पटना के गर्दनीबाग में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ़ अशोक चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर बदले की भावना का आरोप लगाते हुए धरना दिया। कांग्रेस के नेताओं ने मोदी सरकार पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को फंसाने की साजिश रचना का आरोप लगाया।

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी सरकार इस मामले में दुर्भावनापूर्ण साजिश कर रही है, जिसके खिलाफ पूरे बिहार में कांग्रेस के कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजधानी पटना समेत राज्य के सभी जिला मुख्यालयों और प्रखंड मुख्यालयों पर भी कांग्रेस के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे और कई स्थानों पर प्रदर्शन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493