भ्रष्टाचार व गुंडाराज अखिलेश सरकार की पहचान : भाजपा

लखनऊ, 2 फ रवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और गुंडाराज अखिलेश सरकार की पहचान बन गए हैं।

यहां भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए भूपेंद्र यादव ने उप्र की कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि कानपुर में अवैध तौर पर इमारत का निर्माण चल रहा था। उसके ढहने से सात लोगों की जान से हाथ धोना पड़ा।

यादव ने कहा कि पिछले पांच वषरें में सपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से खूब अवैध कब्जे हुए हैं और सरकार आंख मूंद कर बैठी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, लेकिन इसके दोषी सपा नेता महताब आलम को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि उप्र में भाजपा की सरकार बनी तो पैरोल के नाम पर बाहर घूम रहे अपराधियों को 45 दिनों के भीतर जेल में डालने का काम किया जाएगा। अखिलेश सरकार में शराब माफिया और भू-माफिया लगातार अधिकारियों पर हमले करते रहे हैं। सरकार बनने पर अपराधियों को संरक्षण देने वाले तत्वों को खत्म किया जाएगा।

यादव ने कहा कि उप्र में भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में अवैध कब्जों को रोकने के लिए एंटी लैंड टॉस्क फोर्स का गठन किया जाएगा। महिलाओं के खिलाफ छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए एंटी रोमियो दल भी बनाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493