भ्रष्टों का गढ़ बन गया है नोएडा : जयंत चौधरी (फोटो सहित)

आगरा में पदयात्रा व जनसभा को संबोधित करने जा रहे जयंत थोड़ी देर के लिए महामाया फ्लाईओवर पर रुके, जहां उनका स्वागत पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याआंे को लेकर राष्ट्रीय लोकदल पूरी ताकत के साथ संघर्ष करता रहेगा।

रालोद के नोएडा महानगर अध्यक्ष आर.बी. शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी है, जो किसानों के अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करती रही है, जबकि दूसरी पार्टियां किसानों के साथ केवल राजनीति ही करती आ रही है।

उन्होंने कहा कि आज किसानों को अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है। वर्तमान में चल रही सरकारें किसानों की जरूरतों को भी पूरा करने मे असफल होती दिख रही हंै, जिस कारण किसानों मे सरकारों के प्रति असंतोष उत्पन्न हो रहा है। उन्हांेने कहा कि वे किसानों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।

शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश में गुंडों, चोरों व असामाजिक तत्वों का बोलबाला है। दिनदहाड़े चोरी-डकैती जैसी घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इन पर लगाम लगाने में असमर्थ दिखाई दे रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493