भ्रष्ट आप विधायकों के खिलाफ कार्रवाई हो : कांग्रेस

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और आम आदमी पार्टी (आप) के भ्रष्ट विधायकों और यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दिल्ली की वरिष्ठ कांग्रेस नेता बरखा सिंह शुक्ला ने आईएएनएस से कहा, “हमने यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा के आरोपी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।”

उन्होंने कहा, “हमने दिल्ली सरकार में भ्रष्ट विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।”

कांग्रेस नेताओं ने केजरीवाल के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और उप-राज्यपाल नजीब जंग को कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा।

कांग्रेस नेताओं ने हाल के दिनों में आप के कई विधायकों के खिलाफ दर्ज मामलों के संदर्भ में यह मांग की।

बीते सप्ताह दक्षिणी दिल्ली की देउली विधानसभा सीट से आप विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था। एक अन्य आप विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ भी पिछले महीने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल पर निशाना साधते हुए शुक्ला ने कहा, “महिलाओं पर हुए अत्याचार के मामलों में आरोपी किसी भी आप नेता के खिलाफ वह कार्रवाई करने में असफल रही हैं। जब भी किसी आप नेता के खिलाफ महिलाओं के साथ अत्याचार का मामला सामने आता है तो वह चुप्पी साध लेती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493