मंगल पर मानव मिशन ‘बेवकूफाना’ है : अंतरिक्ष यात्री

लंदन, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। चंद्रमा का चक्कर लगा चुके अंतरिक्ष यात्रियों में से एक बिल एंडर्स का कहना है कि मनुष्य को मंगल पर भेजने की योजना ‘बेवकूफाना’ है।

‘बीबीसी रेडियो 5 लाइव’ से बातचीत के दौरान अपोलो 8 के पायलट एंडर्स ने कहा कि मनुष्यों को मंगल पर भेजना लगभग हास्यास्पद है।

एंडर्स का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब नासा मंगल के लिए नए मानव मिशन की तैयारी कर रहा है।

एंडर्स के बयान पर नासा से प्रतिक्रिया मांगी गई लेकिन नासा की ओर से अभी इसका कोई जवाब नहीं आया है।

एंडर्स (85) ने कहा कि वह मानवरहित अंतरिक्ष कार्यक्रमों के बहुत बड़े समर्थक हैं क्योंकि इस तरह के मिशन बहुत अधिक सस्ते होते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493