पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री निरूपम सेन का निधन

कोलकाता, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दिग्गज नेता व पश्चिम बंगाल के पूर्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निरूपम सेन का सोमवार सुबह निधन हो गया।

पार्टी ने यह जानकारी दी।

सेन 72 साल के थे।

पोलित ब्यूरो के पूर्व सदस्य के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और सुबह पांच बजे के आसपास उन्होंने साल्ट लेक के सैटेलाइट टाउनशिप के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के नेतृत्व में औद्योगिक पुनर्निर्माण, योजना और ऊर्जा मंत्रालय संभाल चुके सेन न्यूरोलॉजिकल और किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

सेन 1987, 2001 और 2006 में बंगाल विधानसभा के लिए बर्दवान दक्षिण सीट से चुने गए थे। वह 2011 में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रबी रंजन चट्टोपाध्याय से हार गए थे।

उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493