मंजूला चेल्लूर होंगी बंबई उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश

कोलकाता, 11 अगस्त (आईएएनएस)। कलकत्ता उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंजूला चेल्लूर को बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नामित किया गया है।

चेल्लूर का स्थानांतरण इसी माह बाद में होने की संभावना है। वह बंबई उच्च न्यायालय की दूसरी महिला मुख्य न्यायाधीश होंगी।

न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजाता मनोहर सन् 1994 में बंबई उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी थीं।

केंद्रीय कानून व न्याय मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, कलकत्ता उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति गिरीश चंद्र गुप्ता अंतरिम मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम करेंगे।

चेल्लूर ने साल 2014 में कलकत्ता उच्च न्यायालय में पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला था।

बेल्लारी से अपना कैरियर एक वकील के रूप में शुरू करने वाली चेल्लूर साल 2000 में कर्नाटक उच्च न्यायालय में पहली महिला न्यायाधीश बनी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493