मंडी और सिंधुदुर्ग देश के सबसे स्वच्छ जिले

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पेयजल तथा स्वच्छता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को ग्रामीण भारत के लिए ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ जारी करते हुए खुलासा किया है कि मंडी (हिमाचल प्रदेश) और सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) देश के सबसे स्वच्छ जिले हैं।

मई 2016 में शुरू किए गए ग्रामीण स्वच्छ सर्वेक्षण में 22 पहाड़ी जिलों और 53 मैदानी जिलों को शामिल किया गया था। पहाड़ी जिलों में मंडी को सबसे अधिक स्वच्छ और मैदानी जिलों में सिंधुदुर्ग सबसे अधिक स्वच्छ जिले घोषित किए गए। सर्वेक्षण में सिक्किम के जिले, हिमाचल प्रदेश का शिमला, पश्चिम बंगाल का नादिया और महाराष्ट्र का सतारा जिला स्वच्छता सूचकांक में शीर्ष पर पाए गए।

मंत्रालय ने इस सर्वेक्षण के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया(क्यूसीआई) को जिम्मेदारी सौंपी थी। प्रत्येक जिले का मूल्यांकन चार मापदंडों के आधार किया गया। मापदंडों में सबसे अधिक अंक स्वच्छ जल और शौचालय की सुलभता को दिए गए। स्वच्छता का दर्जा निर्धारण करने में निम्नलिखित को शामिल किया गया था-

* लोगों के लिए सुरक्षित शौचालय और इनका प्रयोग(शौचालय का उपयोग, जल की सुलभता, जल का सुरक्षित निपटान) (40 प्रतिशत)

* घरों के आसपास कूड़ा -कचरा फैला न होना (30 प्रतिशत)

* सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा -कचरा फैला न होना (10 प्रतिशत)

* घरों के आसपास अवजल का जमाव न होना (20 प्रतिशत)

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493