मंत्रालय के 6 शासकीय सेवक को सेवानिवृत्ति पर विदाई

vbभोपाल-मंत्रालय के जुलाई -2015 में सेवानिवृत्त 6 शासकीय सेवक को आज समारोहपूर्वक विदाई दी गई। प्रमुख सचिव श्री के. सुरेश ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को श्रीफल, उपहार और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सेवानिवृत्त स्वत्व की स्वीकृति के आदेश भी दिए। प्रमुख सचिव ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों की सेवा की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जानकारी दी गई कि मंत्रालय से सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी को पेंशनर्स पास देने की व्यवस्था लागू की गई है। इससे सेवानिवृत्त शासकीय सेवक को कार्यवश मंत्रालय आने में सुविधा हो गई है।

समारोह में स्टाफ आफिसर श्रीमती संध्या पुरवार, अवर सचिव श्री व्ही.के. श्रीवास, अनुभाग अधिकारी श्री आर.एस. राजपूत, श्री यशवंत पालख, सहायक ग्रेड-1 श्री जे.पी. कश्यप और श्रीमती अचला दुबे को विदाई दी गई। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सुधीर नायक भी मौजूद थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493