राष्ट्रपति भवन में मध्यप्रदेश के चार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मानित

presidentभोपाल : राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में रविवार 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की 73 वीं वर्षगांठ पर ‘एट होम’ कार्यक्रम में राष्ट्रपति डॉ प्रणव मुखर्जी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में मध्यप्रदेश के चार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शामिल हैं। इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में श्री रमेश चन्द्र सैनी (होशंगाबाद), श्री हल्कू प्रसाद वर्मा (नरसिंहपुर), श्री भगवानदास दुबे (टीकमगढ़) और श्री राम प्रसाद पाठक (बालाघाट) शामिल हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493