मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री व राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का सोमवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा लगभग तय है।

भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि आरएलएसपी प्रमुख कुशवाहा का 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार में सीटों के बटवांरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मतभेद चल रहा है। ऐसी अटकलें भी हैं कि कुछ हफ्तों बाद वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से भी इस्फीदा दें देंगे।

उपेंद्र कुशवाहा कुशवाहा संसद सत्र शुरू होने के एक दिन पहले सोमवार को अपने फैसले की घोषणा के लिए दोपहर बाद दो बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेंगे।

इससे पहले दिन में मंत्री ने मीडिया से कहा कि वह राजग की संसद भवन परिसर में आयोजित होने वाली शाम चार बजे की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं राजग की बैठक में भाग नहीं लूंगा।”

बिहार में भाजपा व जनता दल (यू) के 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ने की भगवा पार्टी के घोषणा के बाद से उपेंद्र कुशवाहा भाजपा के खिलाफ हो गए हैं।

सीटों के बंटवारे की घोषणा के बाद से कुशवाहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के की मुखर आलोचक हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493