मंत्रिमंडल विस्तार : 3 मंत्रियों ने अंग्रेजी में, बाकी ने हिंदी में शपथ ली

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार के दौरान रविवार को तीन मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली।

इस विस्तार के तहत नौ मंत्रियों को शामिल किया गया है जबकि चार राज्य मंत्रियों को पदोन्नत किया गया है।

अंग्रेजी में शपथ लेने वालों में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण, पूर्व राजनयिक हरदी सिंह पुरी और पूर्व नौकरशाह अल्फोंस कन्नानथनम हैं।

सीतारमण को मंत्रिमंडल में पदोन्नत किया गया है जबकि पुरी और कन्नानथनम को राज्य मंत्री बनाया गया है।

पेट्रोलिम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान, बिजली मंत्री पीयूष गोयल और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और तीन अन्य को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इन्होंने हिंदी में शपथ ली।

हिंदी में शपथ लेने वालों में शिव प्रताप शुक्ला, अश्विनी चौबे, वीरेंद्र कुमार, अनंत कुमार हेगड़े, आर.के.सिंह, गजेंद्र सिह शेखावत और सत्य पाल सिंह हैं। इन सभी को राज्यमंत्री बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493