मंत्रियों को सोच-विचार कर बोलने को कहें : सुप्रिया

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि वह अपने साथियों को सोच-विचार कर बोलने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि असहिष्णुता पर लोकसभा में जारी चर्चा सरकार के लिए इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने का एक मौका है।

लोकसभा में चर्चा में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा, “देश के समक्ष अपना रुख स्पष्ट करने का सरकार के लिए यह एक मौका है।”

उन्होंने कहा, “राजनाथ सिंह जी आपने सुझाव मांगा था। मैं आपको एक सुझाव दे रही हूं कि कृपया अपने मंत्रियों को बोलने से पहले सोचने के लिए कहें।” उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चि कर लें कि वे संदर्भ से बाहर की बात न कहें।

सुप्रिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व ने अल्पसंख्यकों से संबंधित विवादास्पद टिप्पणी नहीं की, लेकिन वे ऐसा करनेवाले अपने नेताओं को नहीं रोक पाए।

उन्होंने कहा कि यदि वह अपने बच्चों को गलतियां करने से नहीं रोक पाईं, तो सवाल तो उनसे ही किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493