मंत्री जीतेंद्र ने कश्मीर में स्टेडियमों का काम जल्द पूरा करने के आदेश दिए

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्री का पदभार संभाले जीतेंद्र सिंह ने सोमवार को अधिकारियों को जम्मू एवं कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में बनाए जा रहे स्टेडियमों का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मणिपुर में बनने वाले खेल विश्वविद्यालय की जमीन को लेकर चल रहे विवाद को भी जल्द सुलझाने की बात भी कही।

पूर्व खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधानसभा चुनाव में जीत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के लिए पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सिंह को खेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया, “जीतेंद्र सिंह ने जम्मू और श्रीनगर में चल रहे स्टेडियमों के उन्नयन और जम्मू एवं कश्मीर के अन्य क्षेत्रों में चल रहे खेल केंद्रों के काम जिसके लिए भारतीय सरकार ने दो सौ करोड़ रुपये आवंटित किए थे में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।”

मणिपुर में खेल विश्वविद्यालय के काम में हो रही देरी पर सिंह ने अधिकारियों से कहा कि वह राज्य सरकार को एक महीने का समय दें और कहें कि अगर वह जमीन से संबंधित मामले को सुलझाने में असमर्थ है तो फिर खेल मंत्रालय इसके विकल्प के बारे में सोचेगा।

इस बैठक में खेल सचिव राजीव यादव, अतिरिक्त सचिव किरन सोनी गुप्ता के अलावा खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अधिकारी भी शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493