श्रीलंका में बाढ़, भूस्खलन से 92 मरे

कोलंबो, 23 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका के मध्य केगाले जिले में हुए भूस्खलन वाले स्थान से बचाव दल ने सोमवार को कम से सात अतिरिक्त शव बरामद किए हैं। अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से अब तक कुल 92 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा प्रबंधन केंद्र ने यह जानकारी दी है।

केगाले जिले में भारी बारिश और तेज हवा के कारण अरनायके और बुलथकोहुपितिया में दो भारी भूस्खल न की चपेट में आने से 57 लोगों की मौत हो गई।

सेना ने बताया कि अरनायके में खोजी अभियान जारी है और मलबे में अभी 135 से ज्यादा लोग दबे हुए हैं।

सोमवार को भी कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा कि मानसून की लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

श्रीलंका में अब तक बाढ़ और भूस्खलन से पांच लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और करीब ढाई लाख लोगों को अस्थाई आश्रयस्थलों में पहुंचाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493