केरल : सुधीरन कांग्रेस अध्यक्ष पद नहीं छोड़ेंगे

तिरुवनंतपुरम, 23 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस की केरल इकाई के अध्यक्ष वी. एम. सुधीरन ने सोमवार को कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी और यूडीएफ (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) की हार उनके पद छोड़ने की कोई वजह नहीं बनती है।

सुधीरन ने चुनाव के बाद हुई पार्टी कार्यकारिणी की पहली बैठक के बाद कहा, “मैं नहीं समझता कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से मेरे इस्तीफा देने का कोई कारण है। देखिए कांग्रेस अतीत में भी चुनाव हारी है।”

इस चुनाव में कांग्रेसनीत यूडीएफ की सीटें 140 सदस्यीय विधानसभा में घटकर 47 रह गई हैं।

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ओमन चांडी, सुधीरन, राज्य के गृहमंत्री रमेश चेन्निथला ने कहा था कि वे चुनाव के नतीजों को लेकर समान रूप से जिम्मेदार होंगे।

चांडी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह नेता विपक्ष के पद की दौड़ में नहीं हैं और वह पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हैं।

लेकिन सुधीरन ने कहा, “अभी तक नेता प्रतिपक्ष के पद पर कोई फैसला नहीं किया गया है। यह फैसला पार्टी हाईकमान और चुने गए कांग्रेस विधायकों से विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा। तो अभी यह कहना कि चांडी नेता प्रतिपक्ष नहीं होंगे, जल्दबाजी होगी।”

इस बैठक में चार-पाच जून को कार्यकारिणी की बैठक करने का फैसला लिया गया, जिसमें चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर खड़े हुए सभी 87 उम्मीदवार शामिल होंगे। इन सबसे उनकी हार-जीत के कारण पूछे जाएंगे।

कांग्रेस को इस चुनाव में महज 22 सीटें मिली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493