गुजरात में सांप्रदायिक संघर्ष में 6 घायल

अहमदाबाद, 23 मई (आईएएनएस)। मध्य गुजरात के आनंद जिले के पेटलाड शहर में सोमवार को दो लोगों के बीच शुरू हुई मामूली बहस सांप्रदायिक संघर्ष में तब्दील हो गई, और इसमें तीन पुलिसकर्मियों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए।

संघर्ष के दौरान सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील एक इलाके में 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ एक-दूसरे पर पत्थर फेंक रही थी और वे वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे थे।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के 24 गोले दागने पड़े।

आनंद के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह के मुताबिक, पथराव के अलावा कुछ लोगों ने एक घर में तोड़-फोड़ भी की।

उन्होंने बताया कि संघर्ष में छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

संघर्ष के सही कारणों का हालांकि पता लगाया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने कहा कि मोटरसाइकल पर सवार एक व्यक्ति और एक ट्रैक्टर ड्राइवर के बीच एक मामूली बात पर शुरू हुई बहस दो समुदायों के बीच झगड़े में तब्दील हो गई।

सौरभ सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी प्रकार की परेशानी को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस, स्थानीय अपराध शाखा और विशेष अभियान समूह के 100 जवानों को इलाके में तैनात किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493