मंत्री ने कहा वह ‘श्रीमती’ हैं, कुमारी नहीं

तिरुवनंतपुरम, 27 अगस्त (आईएएनएस)। केरल की इकलौती महिला मंत्री पी.के. जयलक्ष्मी ने एक सर्कुलर (परिपत्र) जारी कर सब लोगों से उन्हें कुमारी की बजाय श्रीमती पुकारने के लिए कहा है।

अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जयलक्ष्मी 10 मई को अपने बचपन के दोस्त अनिल कुमार संग परिणय सूत्र में बंध गई थीं। उन्होंने गौर किया कि लोग उन्हें अब भी कुमारी जयलक्ष्मी कहकर संबोधित कर रहे हैं।

इसके बाद उन्होंने अपने विभाग को एक आदेश जारी कर सभी से उनके लिए श्रीमती शब्द का प्रयोग करने की दरख्वास्त करने के लिए कहा।

जयलक्ष्मी के एक सहयोगी ने आईएएनएस को बताया, “हां, एक आधिकारिक परिपत्र जारी करना पड़ा था। यह हो गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493