मंदिरा बेदी ने ईडीएम महोत्सव के लिए ‘मी’ साड़ियां तैयार की

पणजी, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री-डिजाइनर मंदिरा बेदी ने ‘मी’ साड़ी की एक अनोखी डिजाइन तैयार करने के लिए जिलेट वीनस के साथ मिलकर काम किया है।

जिलेट वीनस के लिए मंदिरा बेदी की ‘मी’ साड़ी का लोकार्पण चार दिवसीय इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) फेस्ट, सनबर्न फेस्टिवल में होगा।

जिलेट इंडियाज कंट्री मार्केटिंग के प्रबंधक राजीव सथयेश ने बताया, “एक ब्रांड के रूप में वीनस का मानना है कि महिलाओं को किसी लेबल पर सीमित नहीं होना चाहिए। यह महिलाओं की अपनी पसंद है कि वे क्या पहनना चाहती है। जब भी वे साड़ी पहनना चाहती हैं तो सनवर्न की साड़ी और वीनस रेजर उनकी संभवत: मदद कर सकता है।”

मंदिरा का हमेशा से मानना रहा है कि साड़ी सबसे अच्छा परिधान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493