मंीरवाइज एनआईए के समक्ष पेशी के लिए दिल्ली रवाना

श्रीनगर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। वरिष्ठ अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने आतंकवाद को वित्त पोषण के मामले में सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के समक्ष पेश होने के लिए सोमवार तड़के नई दिल्ली के लिए उड़ान ली। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एनआईए ने उन्हें तीन सम्मन जारी किए हैं।

अलगाववादी नेता ने इससे पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दो सम्मनों का जवाब देने में असमर्थता जताई थी और एनआईए से श्रीनगर में उनसे पूछताछ करने का आग्रह किया था।

उन्हें भेजे गए तीसरे सम्मन में इस बात का विशेष रूप से जिक्र किया गया कि दिल्ली में एनआईए द्वारा मीरवाइज की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।

एनआईए के समक्ष पेश होने का निर्णय मीरवाइज ने रविवार को हुर्रियत समूह की एक कार्यकारी बैठक के बाद लिया।

बैठक में यह भी तय किया गया था कि मीरवाइज के साथ हुर्रियत के कार्यकारी सदस्य- प्रोफेसर अब्दुल गनी भट, बिलाल गनी लोन और मसरूर अंसारी भी राष्ट्रीय राजधानी जाएंगे।

मीरवाइज ने लोगों से शांत रहने और उनके दिल्ली तलब किए जाने पर प्रतिकूल प्रतिक्रिया नहीं देने की अपील की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493