मई में सैफ चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगा भारत

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। भारत अगले साल एक से 12 मई तक खेली जाने वाली दक्षिण एशियाई फुटबाल चैम्पियनशिप (सैफ) में हिस्सा लेगा।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।

एआईएफएफ ने एक बयान जारी कर कहा है, “हमारी समिति ने सैफ समिति द्वारा बांग्लादेश में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के प्रस्ताव को मान लिया है।”

मौजूदा विजेता भारत ने कुछ महीने पहले इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अपनी असर्मथता जाहिर की थी। पहले यह टूर्नामेंट इसी साल दिसंबर में आयोजित किया जाना था।

एआईएफएफ ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा न लेने के पीछे तर्क देते हुए कहा था कि इसी साल अक्टूबर में फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी भारत को करनी है जिसके कारण इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में देरी होगी और इसी कारण वह सैफ टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगा।

यह टूर्नामेंट पहले 25 दिसंबर को आयोजित किया जाना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493