हैदराबाद, 8 जून (आईएएनएस)। बोइंग एंड टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) ने गुरुवार को सीएच-47एफ चिनूक हेलीकॉप्टर के भारतीय विन्यास के लिए पहले क्राऊन और टेलकॉन एसेंबली की सुपुर्दगी की घोषणा की है।
टीएएसएल ने यहां एक बयान में कहा कि इसका निर्माण हैदराबाद के टीएएसएल संयंत्र में किया जा रहा है। इन पुर्जो को बनाकर बोइंग को दिया गया है ताकि वे भारतीय वायु सेना को 15 हेलीकॉप्टर की सुपुर्दगी कर सके।
बोइंग इंडिया के अध्यक्ष प्रत्युश कुमार ने बताया, “यह सुपुर्दगी भारत की रक्षा क्षमता और विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए हमारे रणनीतिक भागीदारों के सात हमारी यात्रा का एक और महत्वपूर्ण कदम है।”
टीएएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सुकरन सिंह ने कहा कि बोइंग के लिए पूर्ण निर्माण और एसेंबली की जिम्मेदारी हमें ‘उच्च गुणवत्ता वाले क्षेत्रों में वैश्विक गुणवत्ता मानकों के विकास और एसेंबली परियोजनाओं की हमारी क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए हमें एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।’
देश के रक्षा मंत्रालय ने साल 2015 में बोइंग को 14 सीएच-47एफ चिनूक उच्च भार क्षमता वाले हेलीकॉप्टरों के निर्माण का आर्डर दिया था, सैन्य और बचाव अभियान की क्षमता में बढ़ोतरी करेगी। इसकी डिलिवरी साल 2019 से शुरू हो जाएगी।
dharmpath.com dharmpath